21वी सदी



21वी सदी के बच्चे अकल के न होगे कच्चे ,
         बडो को ठेंगा दिखाये येसे है ये बच्चे !
21वी सदी की नारी मर्दों पर भारी ,
         पहनेगी कोट - पैन्ट उतारेगी साड़ी !
21वी सदी के शिष्य कक्षा में रहेगे अदृश्य ,
         हाथ में होगी उनके कोक, मुंह से बोलेगे श्लोक ,
         "गुरु: टीवी, गुरु: सी.डी., गुरु: देखो कम्प्यूटरम !
          गुरु: साक्षात् रिमोट: तस्मै श्री गुरुवे नम: !!
21वी सदी के नेता देश को करेगे पनेता ,
         जनता को मार - म़ार कर बनेगे विजेता !
21वी सदी में शादी समय की होगी बरबादी ,
         यू ही मौज करो, नही बढ़ेगी आबादी !
21वी सदी में भोजन की जहमत न उठाइयेगा ,
         दो कैप्सूल सुबह शाम खाइयेगा ,
         माशा अल्लाह! तन्दुरुस्ती पाइयेगा !
21वी सदी का पति, पत्नी के साथ होगा सती ,
         करवा चौथ का ब्रत करेगा सदा सुहागन रहेगा !!!  


निवेदन   - अगर आप को ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो आप हमे comment के माध्यम से जरुर बताये ! दोस्तों आप से उम्मीद करता हु कि इस blog को आप सभी follow/join करेगे ! Join कर हमे अपना सहयोग दे ! Facebook Friends आप Facebook पर Comment कर सकते है !
"जय हिन्द जय भारत " 
Previous
Next Post »

2 comments

Click here for comments

आप अपने सुझाव हमें जरुर दे ....
आप के हर सुझाव का हम दिल से स्वागत करते है !!!!! ConversionConversion EmoticonEmoticon